INTERNET-SMS बैन 24 घंटे के लिए और बढ़ा

CHANDIGARH : पंजाब में कानून-व्यवस्था को बरकरार रखने के लिए राज्य सरकार ने इंटरनेट पर बैन और 24 घंटे के लिए बढ़ा दिया है। अब यह बैन मंगलवार यानि 21 मार्च दोपहर 12 बजे तक जारी रहेगा। इसके साथ ही एसएमएस सेवाएं भी निलंबित रहेंगी।
वहीं दूसरी तरफ लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग से तिरंगे को हाटकर खालिस्तान का झंडा लगाने पर भारत सरकार सख्त रवैया अपनाने की तैयारी कर रही है। रविवार को भी भारत में ब्रिटिश राजदूत को तलब किया गया था। वहीं, यूके में भी भारतीय उच्चायोग ने शिकायत दर्ज करा दी है। कहा जा रहा है कि भारत की ओर से कार्रवाई की रफ्तार यहां नहीं रुकेगी और देश में रिएक्शन को लेकर उच्च स्तर पर मंथन जारी है। ब्रिटिश सरकार को भी नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *