नीतीश कुमार के करीबी के दावे ने चढ़ाया सियासी पारा

बिहार में नई सरकार के गठन से पहले जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा है कि JDU के इस बार विधायकों की संख्या पहले से दोगुनी हुई है लिहाजा नए मंत्रिमंडल में पार्टी के मंत्रियों की संख्या भी बढ़ेगी. महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व मिलेगा. जदयू नेता ने ये भी कहा कि उप मुख्यमंत्री हो या स्पीकर, किसी पद को लेकर किसी तरह का कोई असमंजस नहीं है.

उन्होंने एबीपी न्यूज़ से बातचीत करते हुए कहा, ”पिछली बार भी संख्या के आधार पर आनुपातिक प्रतिनिधित्व मंत्रिमंडल में था. इस बार जेडीयू की सीटों की संख्या दोहरी हुई है, लिहाजा हमारा मंत्रिमंडल में जो प्रतिनिधित्व है, वो भी बढ़ेगा. इसमें कहीं दो राय नहीं है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *