हिंंदू महिला रहस्यमय तरीके से मौत

बांग्लादेश, बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदाय पर लंबे समय से हमले किए जा रहे हैं, इसके साथ ही इनके धार्मिक स्थलों को भी निशाना बनाया जा रहा है. अब नरैल में हिंंदू महिला बसना मलिक (52) की रहस्यमय तरीके से मौत हो गई है. ऐसा कहा जा रहा है कि बसना के साथ बलात्कार किया गया था. पारिवार के लोगों की माने तो बासना मलिक पिछले मंगलवार (24 दिसंबर) रात करीब 8 बजे घर लौटी थीं.

जिसके बाद से ही उन्हें उल्टियां होने लगीं. बाद में रात को खाना खाने के बाद वह परिवार को बिना कुछ बताए सो गई. बुधवार को उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें जेसोर जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. गुरुवार रात करीब 11 बजे उनकी मौत हो गई. नाम न छापने की शर्त पर स्थानीय युवक ने बताया कि बासना के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था. इसके साथ ही उसे जबरन परेशान भी किया गया. जिसके कारण वह परेशान थी. यही कारण है कि उसने शर्म के मारे कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *