नई दिल्ली. गोविंदा बॉलीवुड के नंबर वन हीरो रहे रहे हैं. एक दौर था, जब एक के बाद एक वो फिल्में साइन कर हर डायरेक्टर के फेवरेट हुआ करते थे. गोविंदा भले अभी फिल्मों से दूर हैं, लेकिन लोगों के दिलों में अभी भी छाए रहते हैं. गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की लव स्टोरी को कौन नहीं जानता. हाल ही में सुनीता आहूजा ने हाल ही में अपने और गोविंदा के अनोखे रिश्ते के बारे में बात की, जिसके बारे में शायद ही कोई जानता है. इस बातचीत में उनकी बेटी टीना आहूजा भी शामिल थीं.
इस दौरान सुनीता ने अपनी शादी के बारे में बात करते हुए कई चौंकाने वाले और मजेदार किस्से साझा किए. जब उनसे पूछा गया कि गोविंदा का फीमेल को-स्टार्स के साथ काम करने पर उन्हें कैसा लगता है? तो सुनीता ने बताया कि उनका और गोविंदा का रिश्ता एक सामान्य ‘पति-पत्नी’ जैसा नहीं है. उन्होंने कहा, ‘आज तक भी नहीं लगता कि हम पति-पत्नी हैं.’ उन्होंने उनके बीच की मजेदार बातचीत का जिक्र करते हुए कहा, ‘हमारी गाली-गलौच चलती रहती है.’ सुनीता ने मजाक में कहा, ‘मुझे आज तक विश्वास नहीं हो रहा कि तू मेरा पति है.नीता ने अपने शुरुआती दिनों का एक किस्सा भी साझा किया, जब उन्होंने गोविंदा की मां की पसंद का सम्मान करने के लिए मिनीस्कर्ट्स छोड़कर साड़ी पहनना शुरू किया. टाइम आउट विद अंकित पॉडकास्ट पर बात करते हुए, उन्होंने याद किया कि गोविंदा ने उन्हें सलाह दी थी, ‘मेरी मां को नहीं जमेगा… मैंने कहा ठीक है साड़ी पहन लेते हैं, क्या फर्क पड़ेगा. किसी भी तरह से पटाना तो था.