हिमा चौधरी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ के कारण चर्चा

महिमा चौधरी का नाम हर जगह चर्चा में है, जिसका कारण उनका नया वीडियो है। दरअसल, हाल ही में एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसे देखने के बाद कहा जा रहा है कि 52 की उम्र में महिमा चौधरी ने दूसरी शादी कर ली है क्योंकि वह दुल्हन लुक में दिग्गज अभिनेता संजय मिश्रा के साथ पोज दे रही थीं। इस वीडियो में एक और जोड़ा भी दिखाई दिया। इस वीडियो में महिमा चौधरी और संजय मिश्रा एक-दूसरे से बड़े प्यार से बात करते नजर आ रहे हैं। दोनों को इस तरह शादी के जोड़े में अचानक देख सभी हैरान हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

महिमा चौधरी ने सच में दूसरी नहीं शादी नहीं की है, बल्कि यह वीडियो उनका संजय मिश्रा के साथ आने वाली फिल्म ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ का है। प्रमोशन के दौरान महिमा चौधरी दुल्हन के लुक में नजर आई, जबकि संजय मिश्रा दूल्हे के अवतार में दिखाई दिए। इस फिल्म के प्रमोशन की कई तस्वीरें और वीडियो धीरे-धीरे सामने आ रही हैं। वहीं पैपराजी के सामने संजय और महिमा एक साथ पोज देते हुए भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस कमेंट बॉक्स में उनके प्रमोशन करने की स्टाइल की तारीफ कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *