बाघापुराना क्षेत्र से हरजिंदर मौर्या अपने सैकड़ों साथियों समेत बसपा में शामिल

जालंधर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रदेश प्रभारी रणधीर सिंह बैनीवाल व विपुल कुमार ने बताया कि बसपा अध्यक्ष कुमारी मायावती के दिशानिर्देश पर अजीत सिंह भैनी व कुलदीप सिंह सरदूलगढ़ को बसपा का प्रदेश कोऑर्डिनेटर लगाया गया है। उन्होंने कहा कि पहले विधायक डॉ. नछत्तर पाल को प्रदेश कोऑर्डिनेटर लगाया गया था। अब उक्त दो अन्य नेताओं को प्रदेश कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। अब प्रदेश स्तर पर कुल तीन कोऑर्डिनेटर पंजाब में पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे। बसपा की जालंधर में हुई प्रदेश स्तरीय बैठक में यह घोषणा की गई।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी ने दोनों नेताओं को इस नियुक्ति की बधाई दी। इसके अतिरिक्त उन्होंने यह भी कहा कि सेवानिवृत्त लेक्चरर अमरजीत सिंह झलूर को भी लोकसभा संगरूर का इंचार्ज लगाया गया है। वहां पार्टी की ओर से पहले दो इंचार्ज लगाए गए हैं, जिनके साथ झलूर काम करेंगे।
डॉ. करीमपुरी ने कहा कि इसके अतिरिक्त बाघापुराना क्षेत्र से हरजिंदर मौर्या अपने सैकड़ों साथियों समेत बसपा में शामिल हुए हैं। मौर्या अपने क्षेत्र में रेंगर समाज में काम करते हैं और उनका अपने क्षेत्र में काफी प्रभाव है। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि बसपा अध्यक्ष कुमारी मायावती का जन्मदिवस भी 15 जनवरी को आ रहा है और पार्टी की ओर से इसे जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *