दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को सोमवार को मुंबई के पॉश बांद्रा इलाके में उनके नए घर पर देखा गया. उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. कई फैन से से उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं. तस्वीरों में रणवीर-दीपिका को अपने घर के काम की प्रोग्रेस देखने और बालकनी में समय बिताते हुए देखा गया. उनके घर में कंस्ट्रक्शन और इंटीरियर का काम चल रहा था. इस विजिट ने लोगों का ध्यान खींचा, लेकिन ज्यादातर फैंस दीपिका के बेबी बंप पर फोकस कर रहे थे, जो इन वायरल तस्वीरों में साफ नजर आ रहा था.