अजमेर. राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने आज अजमेर सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और RSS प्रमुख मोहन भागवत को लेकर कई अहम बयान दिए. उन्होंने RSS प्रमुख मोहन भागवत के काशी-मथुरा वाले बयानों को देश के लिए नुकसानदायक करार दिया. साथ ही वर्तमान सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि भजनलाल शर्मा को सलाह देने वाला कोई मजबूत सलाहकार होना चाहिए, जिससे प्रदेश की जनता की समस्याएं जल्द सुलझाई जा सके