अगर जान ली यह बात, तो रातभर नहीं बदलेंगे करवट

नींद हमारी सेहत को ठीक बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी होती है. अच्छी नींद न मिलने से न केवल हमारा दिन खराब होता है, बल्कि यह इससे कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है. कई लोगों को रात में नींद नहीं आती है और वे बिस्तर पर रातभर करवटें बदलते रहते हैं. नींद न आने की कई वजह होती हैं, जिनमें एक शरीर में कुछ विटामिन्स की कमी होना भी है.

खासतौर पर विटामिन D की कमी से नींद प्रभावित होती है. कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि विटामिन D और विटामिन B12 की नींद लाने में अहम भूमिका होती है. इन विटामिन्स की कमी को इग्नोर न करें विटामिन D हमारी हड्डियों के लिए तो जरूरी होता ही है, लेकिन यह दिमाग में सेरोटोनिन नामक हार्मोन के उत्पादन को भी प्रभावित करता है.

सेरोटोनिन वह न्यूरोट्रांसमीटर है, जो नींद, मूड और एंजायटी को कंट्रोल करता है. जब शरीर में विटामिन D की कमी होती है, तो सेरोटोनिन का स्तर कम हो जाता है, जिससे नींद न आने या अनिद्रा की समस्या हो सकती है. इसलिए विटामिन D की कमी को नींद की दिक्कत से जोड़कर देखा जाता है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *