शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग दिल्ली पहुंच गए हैं. शी के अलावा इस बैठक में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान और अन्य कई देशों के नेता दिल्ली में मौजूद हैं.
यह शिखर सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को हो रहा है.
भारत चौथी बार ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेज़बानी कर रहा है. लेकिन मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में ब्रिक्स की यह बैठक काफ़ी अहम है. एक तरफ ईरान युद्ध की वजह से मध्य-पूर्व में हालात काफ़ी जटिल हो गए हैं. वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ़ और वैश्विक व्यापार को लेकर रुख़ ने कई देशों के सामने मुश्किलें खड़ी की हैं.