ED को रिया चक्रवर्ती ने बताई पूरी कहानी

मुंबई: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मानसिक स्थिति खराब होने का कारण क्या कोई एक तस्वीर हो सकती है. प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate- ED) की पूछताछ में रिया चक्रवर्ती ने बताया कि पिछले साल अक्टूबर महीने में वे लोग यूरोप ट्रिप पर गए थे. वहीं के एक होटल के एक रूम में सुशांत ने एक तस्वीर देखी और उसी के बाद सुशांत की मानसिक हालत खराब होनी लगी. रिया ने ईडी को बताया कि तस्वीर को देखने के बाद सुशांत रुद्राक्ष की माला से जाप करने लगे थे. इतना ही नहीं इन लोगों को यूरोप के बाद अस्ट्रेलिया जाना था, लेकिन सुशांत की हालत ज्यादा खराब होने के कारण वो नहीं गए और भारत वापस आ गए ऐसे मामलों पर मानसिक रोगों के डाक्टर सागर मुंदड़ा का कहना है ऐसे होने के काफी कम चांस होते है. बता दें, रिया चक्रवर्ती की ये ट्रेवल हिस्ट्री 10 अगस्त 2019 से लेकर 25 फरवरी 2020 तक के बीच की है. 13 अक्टूबर 2019 को जब सुशांत सिंह रिया चक्रवर्ती के साथ इटली पहुंचे, तो उनकी तबीयत खराब होनी शुरू हो गई थी. 3 अक्टूबर से लेकर 9 अक्टूबर तक रिया चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती और सुशांत सिंह फ्रांस में रुके. 9 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक ये तीनों स्विटरजरलैंड में रहे. 11 अक्टूबर को ये तीनों फ्रांस वापस लौट आए, लेकिन फिर रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह और शोविक को लेकर स्विट्जरलैंड आ गईं और 12 अक्टूबर तक वहीं रुकीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *