गले में मंगलसूत्र, माथे पर बिंदी और हाथों में हरी चूड़ियां, क्या कंगना रनौत ने गुपचुप कर ली शादी?

हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का हाल ही में एक अलग अंदाज देखने को मिला है. दरअसल, एक्ट्रेस शादीशुदा लुक में नजर आईं. उनका एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कंगना गले में मंगलसूत्र और हाथों में हरी चूड़ियां पहने नजर आ रही हैं. वीडियो में कंगना रनौत को एक बिल्डिंग से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है और वो सीधे अपनी कार की ओर बढ़ जाती हैं. इस दौरान उनकी सिक्योरिटी टीम हर तरफ से उन्हें घेरे रहती है. कंगना माथे पर बिंदी, गले में मंगलसूत्र और हाथों में हरी चूड़ियां पहने नजर आईं. उन्होंने लाइट पिंक कलर का सूट पहना हुआ है, जिसमें उनका सिंपल और एलिगेंट लुक नजर आ रहा है. हालांकि, कंगना ने पैप्स से कोई बातचीत नहीं की और वहां से रवाना हो गईं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *