मशहूर गायिका ध्वनि भानुशाली 23वां जन्मदिन मना रही

मशहूर गायिका ध्वनि भानुशाली आज यानी सोमवार को अपना 23वां जन्मदिन मना रही हैं.  बहुत कम समय में ध्वनि ने म्यूजिक इंडस्ट्री में वो मुकाम हासिल किया है जो हर किसी के बस की बात नहीं है. ध्वनि  अब तक के करियर में बॉलीवुड की कई फिल्मों के लिए हिट और शानदार गाने गा चुकी हैं. ध्‍वनि भानुशाली  का जन्म 22 मार्च 1998 को मुंबई में हुआ था. ध्‍वनि भानुशाली  ने अपनी पूरी पढ़ाई मुंबई से की है. उनकी संगीत की तरफ दिलचस्पी बचपन से ही रही है. ध्‍वनि भानुशाली के दादा प्रधान भानुशाली संगीत के पुजारी रहे हैं. ऐसे में संगीत का हुनर उन्होंने दादा से भी सीखा है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *