CM चन्नी और विधानसभा स्पीकर KP ने दिया शहीद के पार्थिव शरीर को कंधा

NOORPUR BEDI : जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकियों से मुठभेड़ में पंजाब के चार जवान शहीद हो गए थे। इन जवानों में एक ब्लाक नूरपुरबेदी के गांव पचरंडा के सैनिक गज्जण सिंह भी थे। आज शहीद गज्जण सिंह की अंतिम यात्रा में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी व विधानसभा स्पीकर राणा केपी समेत अन्य शामिल हुए। सीएम चन्नी व स्पीकर राणा केपी ने पार्थिव शरीर को कंधा दिया। 28 वर्षीय 23 सिख रेजिमेंट का सैनिक गज्जण सिंह पुंछ में आतंकवादी हमले में शहीद हुए पांच सैनिकों में शामिल था और उनकी शहादत के कारण समूह क्षेत्र में मातम छाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *