देशभर में धूमधाम से मनाया गया दशहरे का त्योहार

CHANDIGARH/NEW DELHI : देशभर में शुक्रवार को दशहरे का उत्सव बड़े धूम-धाम से मनाया गया। इस मौके पर सभी लोग एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं। विजयादशमी का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान राम ने लंका की लड़ाई में राक्षस रावण का वध किया था।
कहा जाता है कि रावण दहन के साथ व्यक्ति बुराइयों का अंत करके अच्छाइयों की ओर बढ़ने की कोशिश करता है। इसके अलावा इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का संहार भी किया था इसलिए इसे विजयादशमी के रुप में भी मनाया जाता है। दिल्ली, पंजाब समेत कई राज्यों में रावण दहन आज मनाया गया जिसकी तस्वीरें आप नीचे देखें सकते हैं-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *