श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर में एक बड़ा हादसा : हवन कुंड में कूद गया श्रद्धालु

KANGRA : शरद कालीन नवरात्रों के अष्टमी के दिन शक्तिपीठ माता श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर में एक बड़ा हादसा घटित हो गया। मंदिर में बने हवन कुंड में एक श्रद्धालु ने जय माता ज्वाला जी व जय कांगड़ा वाली बोलते हुए कूद गया। श्रद्धालु जिस समय हवन कुंड में गिरा उस समय हवन कुंड की आग काफी तेज थी और हवन कुंड के ईद-गिर्द बैठे अन्य श्रद्धालु हवन कुंड में अष्टमी की आहुति डाल रहे थे और मंदिर के कुछ पुजारी हवन के लिए मंत्रों का जाप कर रहे थे। हवन कुंड में श्रद्धालु के गिरते ही वहां मौजूद अन्य श्रद्धालुओं, मंदिर के पुजारियों व मंदिर के सुरक्षा कर्मियों में हडक़ंप मच गया। हवन कुंड में गिरे श्रद्धालु को बाहर निकालते हुये मंदिर के सुरक्षा कर्मी उसे कांगड़ा के उपमंडलीय चिकित्सालय ले गये परन्तु श्रद्धालु की गंभीर हालत को देखते हुये डाक्टरों ने श्रद्धालु को टांडा मेडिकल कालेज रैफर कर दिया गया।
हवन कुंड की आग से झुलसे श्रद्धालु की पहचान मनफूल सिंह (68) पुत्र बिहारी लाल, नगला जाख, नगला कंचन, मैनपुरी, परहाम, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। बताया यह भी जा रहा है कि हवन कुंड में सुबह से ही हवन के लिए आग जली हुई थी जिससे हवन कुंड की ज्यादा लौ के कारण श्रद्धालु लगभग 40 प्रतिशत झुलस गया। बताया जा रहा है कि श्रद्धालु की हालत गंभीर बनी हुई है और हवन कुंड में क्यों कूदा इसके बारे में पुलिस को उसने अभी ब्यान नहीं दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *