महाकुंभ के समापन पर प्रयागराज पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अरैल घाट पर स्वच्छता अभियान

महाकुंभ के समापन पर सीएम योगी आदित्यनाथ प्रयागराज पहुंचे. यहां उन्होंने श्रमदान करते हुए झाड़ू लगाकर अरैल घाट पर साफ-सफाई की. फिर संगम घाट पर जाकर पूजा-अर्चना की. इस दौरान उनके साथ दोनों डिप्टी सीएम मौजूद रहे. सीएम योगी महाकुंभ को सफल बनाने वाले लोगों का आभार व्यक्त करेंगे. इसमें पुलिसकर्मी, सफाईकर्मी समेत तमाम विभागों के लोग शामिल हैं.

इससे पहले प्रयागराज पहुंचे केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे कर्मियों से मुलाकात की और उन्हें कुंभ में शानदार काम करने के लिए धन्यवाद दिया. रेल मंत्री ने कहा कि मैं पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देना चाहता हूं जिनके नेतृत्व में इतना भव्य आयोजन हुआ. सभी के सहयोग से हम घनिष्ठ समन्वय के साथ काम कर पाए, जिसकी वजह से हम 13,000 ट्रेनों की योजना के मुकाबले 16,000 से अधिक ट्रेनों का संचालन करने में सक्षम हुए.

बकौल अश्विनी वैष्णव- हम महाकुंभ के लिए लगभग 4 से 5 करोड़ श्रद्धालुओं को संगम तक लाने में सक्षम हुए. हमने सुनिश्चित किया कि महाकुंभ के 45 दिनों के दौरान श्रद्धालुओं को रखरखाव के मामले में किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े. पीएम नरेंद्र मोदी ने हमें महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था पर विचार करने और उन्हें भीड़ के रूप में न देखने के लिए निर्देशित किया. हम सभी व्यवस्थाओं का विश्लेषण करेंगे और रेलवे संचालन नियमावली में स्थायी बदलाव लाएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *