बॉलीवुड एक्टर सनी देओल फिल्म जाट के पिटने के बाद से अपनी आने वाली फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर चर्चा में हैं. सनी की ये फिल्म उनकी साल 1997 में आई फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है. फैंस इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. इस कल्ट फिल्म की तगड़ी फैन फॉलोइंग है, और जब से इसका दूसरी पार्ट अनाउंस किया गया है, तभी से फैंस इसकी पहली झलक का काफी इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच फैंस के लिए एक और अच्छी खबर आई है.
‘बॉर्डर 2’ को लेकर काफी बज है. सनी की दहाड़ के साथ ही इस बार फिल्म की कास्टिंग भी काफी अलग सी है. लगभग हर दिन इस फिल्म को लेकर अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं. इसी बीच फिल्म के OG गाने ‘संदेसे आते हैं’ को रीक्रिएट करने की बात चल रही है. सबसे अच्छी बात ये है कि इस गाने के पुराने सिंगर के साथ नए सिंगर की भी आवाज ली जाने वाली है.