भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से बौखलाकर पाकिस्तान की सेना ने गुरुवार रात भारत के उत्तरी

‘ऑपरेशन सिंदूर’ से बौखलाकर पाकिस्तान की सेना ने गुरुवार रात भारत के उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों में कई सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमलों की कोशिश की. लेकिन भारत ने S-400 एयर डिफेंस सिस्टम के जरिए इन हमलों को नाकाम कर दिया.

इस पूरे घटनाक्रम पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज साउथ ब्लॉक में सीडीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ स्थिति की समीक्षा करेंगे.

पाकिस्तान की तरफ से हमले तब किए गए, जब भारत ने पाकिस्तान और उसके कब्जे वाली कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइलें दागीं और टेरर ठिकानों को तबाह कर दिया. आतंक पर इस चोट को पाकिस्तान की सरकार और उसकी सेना बर्दाश्त नहीं कर सकी, और भारत पर जवाबी हमला करना बेहतर समझा. इस घटनाक्रम से जुड़ी खबरों के लिए इस पेज से जुड़े रहें:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *