समय रैना के सपोर्ट में खुलकर उतरी थीं भारती सिंह, कहा था- वो जेन-जी की पसंद है

कॉमेडियन समय रैना के कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में हालिया रणवीर अल्लाहबादिया के एपिसोड के बाद से लोगों का गुस्सा आग की तरह भड़का हुआ है। तमाम हंगामे के बीच कॉमेडियन भारती सिंह का वो बयान चर्चा में है जिसमें उन्होंने समय रैना को उनकी कॉमेडी के लिए सपोर्ट किया था।

जहां इस वक्त कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ की भद्दी कॉमेडी का इस समय हर तरफ बहुत विरोध हो रहा है। वहीं उर्फी जावेद और राखी सावंत जैसी कई हस्तियां उनका बचाव कर रही हैं। भारती सिंह पति हर्ष लिंबाचिया और सिंगर टोनी कक्कड़ के साथ इस शो के एक एपिसोड में नजर आई थीं। भारती सिंह ने एक बार उनका सपोर्ट करते हुए अपनी राय दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *