स्पर्श प्रणाली के माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र अपलोड करने संबंधी विशेष कैंप 2 से 20 नवंबर तक

जालंधर, जिला रक्षा सेवाएं कल्याण अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल भूपिंदर भोला (रिटा.) ने जानकारी देते हुए बताया कि पेंशनरों की सुविधा के लिए 2 नवंबर से 20 नवंबर 2026 तक जिला रक्षा सेवाएं कल्याण दफ्तर जालंधर में स्पर्श प्रणाली के माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र अपलोड करने के लिए एक विशेष कैंप लगाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि बुजुर्ग पूर्व सैनिकों और विधवाओं, जो प्रौद्योगिकी के उपयोग से अनभिज्ञ हैं, को जीवन प्रमाण पत्र (डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट) अपलोड करने में सुविधा देने के लिए यह विशेष कैंप लगाया जा रहा है।

जिला रक्षा सेवाएं कल्याण अधिकारी ने पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों से अपील की कि वे निर्धारित तिथि पर अपनी फौज की पेंशन का पी.पी.ओ., आधार कार्ड तथा बैंक की पासबुक (जिसमें पेंशन आती है) और मोबाइल (जिसमें पेंशन का मैसेज आता है) साथ लेकर जिला रक्षा सेवाएं कल्याण कार्यालय, शास्त्री मार्केट, लोडोवाली रोड, जालंधर पहुंचकर इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *