अपनी उधारी योजना की घोषणा की

केंद्र सरकार अगले वित्त् वर्ष की पहली तिमाही में हर घंटे 182 करोड़ रुपए से ज्यादा कर्ज लेगी. जी हां, फाइनेंस मिनिस्ट्री ने अपनी उधारी योजना का ऐलान कर दिया है. रिपोर्ट के अनुसार वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2025-26 की पहली छमाही (H1) के लिए अपनी उधारी योजना की घोषणा की है. इसके तहत सरकार 8 लाख करोड़ रुपए जुटाएगी, जो इस साल के लिए कुल बाजार उधारी 14.82 लाख करोड़ रुपए का 54 फीसदी है. इसके लिए सरकार सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड और ट्रेजरी बिल लाने की प्लानिंग कर रही है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर सरकार की ओर से किस तरह की ​प्लालिंग की है.

केंद्र सरकार ने हर घंटे 182 करोड़ रुपए उधार लेने की प्लानिंग का ऐलान किया है. वास्तव में सरकार पहली छमाही में 8 लाख करोड़ रुपए उधार लेगी. इसके लिए सरकार बॉन्ड और सिक्योरिटीज का सहारा लेने की तैयारी कर रही है. 8 लाख करोड़ रुपए को पहली तिमाही के 183 दिनों में बराबर बांट दिया जाए तो हर रोज करीब 4,400 करोड़ रुपए की उधारी बन रही है. सरकार की ओर से नए वित्त वर्ष में 14.82 लाख करोड़ रुपए उधार लेने का प्लान तैयार किया है. पहली तिमाही में कुल उधार का 54 फीसदी हासिल करने का ऐलान वित्त मंत्रालय की ओरर से ऐलान किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *