ननद-भाभी ने पहाड़ी से दिया था धक्का; प्रॉपर्टी पर थी नजर

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में बीते शनिवार को मकरी बारी के जंगल में वृद्ध दंपति के शव मिलने से हड़कंप मच गया था. पुलिस के लिए शवों की पहचान करना किसी चुनौती से कम नहीं था. इस बीच पुलिस को वृद्ध महिला के आंचल पर लिखे एक नंबर से मामले को सुलझाने में काफी मदद मिली. पुलिस ने इस हत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए दो महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जो आपस में ननद और भाभी लगती है.

सोनभद्र के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के तहत आने वाले मकरी बारी के जंगल में बीते शनिवार की शाम को वृद्ध दंपति का शव मिला था. लावारिस हालात में मिले शव की शिनाख्त कराना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी. इसके लिए पुलिस को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी. पुलिस की जांच आगे बढ़ ही रही थी कि पुलिस की नजर महिला के आंचल पर लिखे एक मोबाइल नंबर पर जा टिकी, जब पुलिस ने इस नंबर को ट्रेस किया तो यह नंबर अदलहाट थाना क्षेत्र का निकल कर सामने आया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *