विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा भी वनडे सीरीज से बाहर

अफगानिस्तान के खिलाफ 13 जून से शुरू होने जा रही तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान करते वक्त ही बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने साफ कर दिया था कि स्क्वॉड में मौजूद रोहित शर्मा तभी खेलेंगे, जब वह पूरी तरह फिट हो जाए क्योंकि फिलहाल वह चोटिल हैं. अब सूत्रों से पता चल रहा है कि रोहित का खेलना संदिग्ध है. ये खबर तब आई जब विराट कोहली भी हैम्स्ट्रिंग की चोट के चलते पूरी श्रृंखला से बाहर हो चुके हैं. रोहित शर्मा को आईपीएल में उभरी थी इंजरी आईपीएल 2026 के नौ मुकाबलों में रोहित शर्मा ने 35.37 की औसत और 1576.22 के स्ट्राइक रेट से 283 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक और 84 का सर्वश्रेष्ठ स्कोर शामिल है. हालांकि, 39 वर्षीय रोहित अब केवल वनडे ही खेलते हैं, उन्होंने 2024 में अपनी कप्तानी में भारत को टी-20 विश्व कप जिताने के बाद उन्होंने टी-20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था. मई 2025 में टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2025-27 चक्र से पहले टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *