एक्ट्रेस शगुन शर्मा ने गौरव खन्ना पर लगाए संगीन आरोप

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ 1 अगस्त से शुरू हो रहा है, और इस बीच शो की कंटेस्टेंट शगुन शर्मा ने को-कंटेस्टेंट और एक्टर गौरव खन्ना पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शगुन का कहना है कि गौरव ने उन्हें शो में परेशान किया और बुली किया। हालांकि, इसके बाद गौरव के फैंस शगुन को ही लताड़ रहे हैं और हैरान हैं कि आखिर क्यों सब गौरव के पीछे पड़ गए हैं और टारगेट कर रहे हैं।

बता दें कि सभी कंटेस्टेंट्स ने हाल ही साउथ अफ्रीका के केप टाउन में ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की शूटिंग पूरी कर ली और वो वापस लौट आए। इस सीजन के जरिए रोहित शेट्टी करीब दो साल बाद स्टंट बेस्ड रियलिटी शो लेकर लौट रहे हैं। पर यह नया सीजन शुरू होने से पहले ही विवाद शुरू हो गया है। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में नजर आईं शगुन शर्मा ने अब गौरव खन्ना पर उन्हें बुली करने के आरोप लगाए हैं और कहा है कि वह उनसे दोबारा कभी नहीं मिलना चाहेंगी। यह दावा उन्होंने ‘फिल्मीज्ञान’ को दिए इंटरव्यू में किया, जब वह ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में काम करने के का एक्सपीरियंस शेयर कर रही थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *