किसका पलड़ा है भारी, क्या कहते हैं आंकड़े?

जयपुर/नई दिल्ली, (R.ajtak.com)-राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनके डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच खुली लड़ाई चल रही है. रविवार को सचिन पायलट की बगावत सामने आ जाने के बाद से ही राजस्थान कांग्रेस राज्य विधानसभा में अपनी मजबूती साबित करने में लगी हुई है. सोमवार को अशोक गहलोत बड़ी संख्या में अपने विधायकों के साथ नजर आए, जिसे उनका शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है. उनके साथ करीब 100 से ज्यादा विधायक थे, जिनके साथ वो विजयी मुद्रा दिखाते हुए नजर आए. इसके पहले सोमवार को पार्टी ने रात ढाई बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा था कि उसके पास पार्टी के 109 विधायकों का समर्थन है. हालांकि, उसे निर्दलीय विधायकों का समर्थन मिला हुआ है, ऐसे में बीजेपी चाहे तो वो पायलट के साथ मिलकर सरकार को अस्थिर कर सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *