कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हाल ही में पटना में पीएम नरेंद्र मोदी के पिता पर टिप्पणी की थी. जिस पर सिसायी घमासान मचा हुआ है. समाजवादी पार्टी ने भी मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से असहमति जताई है. सपा चीफ अखिलेश यादव के चाचा रामगोपाल यादव का कहना है कि वह खरगे के बयान से बिल्कुल भी सहमत नहीं है, राजनीति में भाषा पर संयम रखना बहुत जरूरी है, इस तरह की भाषा स्वीकार्य नहीं है. रामगोपाल यादव का यह बयान अहम माना जा रहा है. वहीं बीजेपी भी लगातार इस मुद्दे पर कांग्रेस और मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ नाराजगी जता रही है.
दरअसल, जब रामगोपाल यादव से मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा ‘प्रधानमंत्री के पिताजी के लिए इस तरह की भाषा नहीं बोली जानी चाहिए थी. राजनीति में इस तरह की भाषा को बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जा सकता. क्योंकि अगर राजनीति में ऐसी भाषा चलती रही तो स्थिति बिगड़ जाती है. जब बड़े नेता इस तरह के बयान देंगे तो फिर छोटे नेताओं का तो कहना ही क्या होगा. सपा सांसद ने कहा कि पता नहीं वो (मल्लिकार्जुन खरगे) किस तरह की भाषा का प्रयोग करने लगें हैं.’ रामगोपाल यादव के इस बयान से तय है कि सपा इस मुद्दे पर कांग्रेस से पूरी तरह से दूरी बनाए हुए हैं.