दुर्गा पूजा पंडाल में क्यों मची भगदड़

शनिवार, 17 अक्टूबर को शाम क़रीब 7:40 बजे उत्तर कोलकाता के मशहूर ‘चोरबागान’ पूजा मंडप में भगदड़ हो गई, जिसमें कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई है.

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बताया है कि हादसे में 25 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है.

अधिकारी के मुताबिक़ 17 लोगों की मौक़े पर ही मौत हो गई और दो अन्य ने बाद में दम तोड़ दिया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक़ मृतकों और घायलों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. माना जा रहा है कि उनमें से कई लोग पूजा में शामिल होने के लिए कोलकाता के बाहर के अलग-अलग ज़िलों से आए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *