जालंधर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय समृति मंच की और से भारत माता के महान सपूत शहीद सुखदेव थापर का जन्म दिवस संतोख पूरा के ब्लिस पब्लिक स्कूल में मनाया गया इस अवसर पर बच्चों द्वारा शहीद सुखदेव थापर के चित्र पर श्रदासुमन अर्पित कर संकलप लिया की जैसे थापर जी ने अपना जीवन भारत माता को आजाद करवाने के लिए सम्पर्पित कर दिया था इसी तरह उनके के पदचिन्हो पर चल कर समाज के लिए कार्य करेंगे इस अवसर पर कार्यकर्त्ता संजीव शर्मा देश भक्ति का गीत आंधी क्या तूफ़ान मिले चाहे जितने व्यवधान मिले वर्ना ही अपना काम है गा कर किया इस अवसर पर मंच के पंजाब प्रधान किशनलाल शर्मा ने कहा की पंजाब की धरती क्रन्तिकारी वीरो की धरती है जो की आज नशा व भ्र्ष्टचार के दलदल में फंस चुकी है और दलदल से निकालने के लिए राष्ट्र भक्त युवाओं को आगे आना होगा और कहा की थापर जी का जीवन हमें सिखाता है की सच्चा युवा वही है जो राष्ट्र समाज और मानवता के लिए जीना जानता हो आज आवश्यकता है की पंजाब का युवा नशे निराशा और भटकाव से दूर रह कर ज्ञान संस्कार अनुशासन और राष्ट्र निर्माण के मार्ग पर आगे बड़े यही सुखदेव सिंह को सच्ची श्रदांजलि है।
इस मोके पर अजमेर सिंह बादल ने कहा की सुखेदव थापर जैसे क्रन्तिकारी वीरो के शहादत की बदौलत भारत को जो आजादी मिली है इसको बरकरार रखना हर युवा का कर्तव्य है इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल विजय ठाकुर ने मंच की सराहना करते कहा की समय समय पर ऐसे आयोजन करके जो क्रन्तिकारी वीरो के इतिहास बारे जानकारी देकर युवाओं में राष्ट्र भक्ति की भावना जो उत्पन कर रहा है वह कदम एक सराहनीय कदम है। कैप्शन शहीद सुखदेव थापर के चित्र पर श्रदासुमन अर्पित करते हुए किशनलाल शर्मा, विजय ठाकुर, संदीप तोमर व स्कूल के विद्यार्थी।