पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में पार्टी की जीत पर कार्यकर्ताओं और नेताओं को बधाई

जालंधर,  भाजपा महिला मोर्चा की नेत्रियो ने बंगाल, पुडुचेरी, असम में शानदार जीत के लिए सुशील रिंकू और सुनीता रिंकू को दी बधाई , सुशील रिंकू और डॉ सुनीता रिंकू ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में पार्टी की जीत पर कार्यकर्ताओं और नेताओं को बधाई दी है। उन्होंने इस सफलता को सुशासन, विकास और मजबूत नेतृत्व की नीतियों की जीत बताया।

डॉ सुनीता रिंकू आगे कहा कि यह जीत केवल नीतियों की नहीं, बल्कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह के दूरदर्शी नेतृत्व, रणनीतिक सोच और संगठनात्मक मजबूती का प्रत्यक्ष प्रमाण है। विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में मिली सफलता को उन्होंने ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह दर्शाता है कि भाजपा की विचारधारा और विकास मॉडल को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है।

इस मोके पर सुशील रिंकू और डॉ सुनीता रिंकू ने बीजेपी महिला मोर्चा का धनवाद करा डॉ सुनीता रिंकू ने कहा कि इन राज्यों में मिली ऐतिहासिक जीत का मुख्य श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और प्रभावी प्रशासन को जाता है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में देशभर में विकास की जो तेज गति देखने को मिली है, उसी का परिणाम है कि पश्चिम बंगाल समेत असम और पुडुचेरी की जनता ने भाजपा पर अपना विश्वास जताया है।

डॉ सुनीता रिंकू ने पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि यह जीत उनके अथक प्रयासों और जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने भरोसा जताया कि भारतीय जनता पार्टी आगे भी “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के संकल्प के साथ देश के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। उन्होंने अंत में कहा कि यह जीत आने वाले समय में और भी बड़े बदलावों का संकेत है और भाजपा देशहित में अपनी नीतियों को मजबूती से लागू करती रहेगी।

इस मौके पर जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष मीनू शर्मा, जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष परवीन शर्मा, जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष डॉ. कमलजीत कौर गिल, पूर्व पार्षद सुमन सहगल, पूर्व पार्षद शर्मा, भाजपा सदस्य चांद रानी भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *