श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी सच्ची श्रदांजलि : किशनलाल शर्मा

जिस भूमि ने राष्ट्रवाद का दीप जलाया वही मोदी जी ने अब कमल खिला कर डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी सच्ची श्रदांजलि : किशनलाल शर्मा भाजपा की प्रचंड जीत की ख़ुशी में किशनपुरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू बाटे व पटाके फोड़े, ढोल नगाड़ों के साथ नाचे भारत माता की जय, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारो से किशन पूरा गूँज उठा। जालंधर, 4 मई बंगाल, असम व पॉन्डिचेरी में भाजपा की प्रचंड जीत की ख़ुशी में किशनपुरा में पंजाब भाजपा कला संस्कृति प्रकोष्ट के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशनलाल शर्मा के निवास स्थान पर लड्डू व पटाके चला कर ख़ुशी मनाई गई और वही ढोल नगाड़ो से कार्यकर्त्ता खूब नाचे इस अवसर पर कार्यकर्त्ता ने भारत माता की जय, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी के नारो से किशन पूरा गूँज उठा। इस अवसर पर पंजाब भाजपा कला संस्कृति प्रकोष्ट के पूर्व अध्यक्ष किशनलाल शर्मा ने कहा की बंगाल, असम व पॉन्डिचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक प्रचंड जीत पर कहा की ये जीत देश की जनता के विश्वास और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेत्रतत्व में किये गए विकास कार्यों की विजय है और कहा की इस बार जो नतीजे सामने आये है उसमे बंगाल ने एक बेहद महत्त्व का सबक दिया है बंगाल ने एक बेहद महत्व का लेसन दिया है पूरे देश को… अन्याय और आतंक का प्रतिकार करने के लिए पब्लिक को खुद ही खड़ा होना होता है. सरकार आपको वह सुरक्षा और आश्वासन दे सकती है कि वह आपके साथ है, लेकिन खड़ा खुद ही होना होता है. जैसे प्रभु श्रीराम का साथ था, लेकिन बाली से सुग्रीव को लड़ना खुद ही पड़ा था. आज बंगाल ने मेरे मन में वह सम्मान वापस जीत लिया जो पिछली दो पीढ़ियों ने डुबा दिया था. इसीलिए कहता हूँ, अगली पीढ़ी सही रास्ता चुन लेगी. उम्मीद अगली पीढ़ी से ही है. हम बस सब कुछ नष्ट होने से रोके रखें. बीज बचा रहेगा तो अगली पीढ़ी नव निर्माण कर लेगी और कहा की जिस भूमि ने राष्ट्रवाद की दीप जलाया वही मोदी जी ने कमल खिला कर डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रदांजलि दी इस अवसर पर डा वनीत शर्मा, अजय भनोट, पार्षद रवि कुमार, जिला भाजपा एस सी मोर्चा के प्रधान अजमेर सिंह बादल, मंडल भाजपा सचिव संदीप तोमर, बूथ भाजपा अध्यक्ष बंटी कुमार, जसविंदर, मलकीत, स्वर्ण सिंह, रंजीत, पवन, जर्मन सिंह, मोहित, नवीन भल्ला, मनोज, राजिंदर शर्मा, संजीव, शर्मा, दविंदर, राजेश, परमजीत सिंह, गुरनाम सिंह, सन्नी, गोरा, गुरबक्श, राजवीर सिंह, गुरदता, प्रकाश सिंह, जसपाल सिंह आदि मौजूद थे। कैप्शन बंगाल जीत की ख़ुशी में मोदी के चित्र पर मुँह मीठा करवाते हुए किशनलाल शर्मा, डा वनीत शर्मा, पार्षद रवि, अजमेर सिंह बादल, संदीप तोमर, बंटी कुमार व अन्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *