जालंधर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई

पुलिस के अनुसार जेम्स उर्फ साबी के खिलाफ नशा तस्करी सहित कुल 16 मामले दर्ज थे और वह लंबे समय से पुलिस के रिकॉर्ड में एक सक्रिय तस्कर के रूप में दर्ज था। हालांकि दिसंबर 2025 में जेल के अंदर उसकी मौत हो गई थी। इसके बावजूद उसके परिवार के सदस्य कथित तौर पर नशे के कारोबार में संलिप्त बताए जा रहे हैं।

एडीसीपी हरिंदर सिंह गिल ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कर दिया। उन्होंने कहा कि गांव की सार्वजनिक जमीन पर कब्जा किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *