अलवर में कार डिवाइडर से टकराई, शकुन ग्रुप के एमडी वल्लभ माहेश्वरी का निधन

अलवर। रैणी थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे पर रविवार को एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में शकुन ग्रुप के एमडी वल्लभ माहेश्वरी (62) का निधन हो गया। माहेश्वरी जयपुर से दिल्ली की तरफ जा रहे थे, तब यह हादसा हुआ। माहेश्वरी और उनके ड्राइवर को घायलावस्था में पिनान अस्पताल में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें अलवर रेफर किया गया, जहां एक निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया।

पुलिस ने बताया कि रैणी क्षेत्र के चेनेज 136.8 के पास शाम करीब 4 बजे यह हादसा हुआ। अनियंत्रित कार बेरिकेड्स तोड़ते हुए मीडियन में घुस गई और पुलिया की दीवार से जा टकराई। घटना के बाद घायलावस्था में माहेश्वरी व उनके चालक को पिनान आदर्श सीएचसी पहुंचाया।

जहां चिकित्सक टीम ने उनका प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अलवर राजकीय अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन उन्होंने अलवर के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ा। घायल ड्राइवर का इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *