पिता की दूसरी शादी की बात से नाराज था अक्षत, हत्या करने के बाद खाया नॉनवेज

सूत्रों के मुताबिक लखनऊ में बेटे द्वारा पिता की हत्या करने के मामले में कुछ और खुलासे हुए हैं। पिता मानवेंद्र सिंह की दूसरी शादी की बातचीत से नाराज़ था हत्या करने वाला आरोपी बेटा। इस केस में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं कि हत्या के बाद बेटा अक्षत प्रताप ने शव के पास बैठक कर नॉनवेज खाया था। इतना ही नहीं, मृतक मानवेंद्र सिंह की बेटी कृति भी पिता की हत्या के बाद अपना एग्जाम देने जाती रही । शव को ठिकाने लगाने के लिए बेटे अक्षत ने आरी और नीला ड्रम खरीदा था। दोनों भाई बहन अपनी चाची से मिलते भी रहे ताकि चाची उस कमरे में न जाएं जहां शव को छुपाकर रखा था। पुलिस अब बेटी कृति की भूमिका की भी जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस हत्या कांड में कृति का क्या रोल है या फिर डर की वजह से वो खामोश रही।

इस हत्याकांड की परतें खुलती जा रही हैं और रोज नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस की पूछताछ में 21 साल के आरोपी बेटे अक्षत प्रताप सिंह उर्फ राजा ने बताया है कि पिता मानवेंद्र सिंह की हत्या के बाद वह अपनी चाची के पास गया था। उसने चाची से चिकन और पनीर की सब्जी बनवाई और वापस आया और लाश के पास बैठकर बहन कृति के साथ खाना खाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *