जालंधर, (संजय शर्मा )-कन्या शिक्षा प्रसार संगठन की और से गाँव सिंघा में 63वा राशन वितरण किया गया जिसमें 21 जरूरतमन्द् परिवारों को राशन दिया गया इस वितरण समारोह में पहुंचे पतंजलि पंजाब के कार्यकारणी मेम्बर संजीव शर्मा ने कहा की इस संगठन के चेयरमैन सरदार सिंह चौहान जी को में बहुत समय से देख रहा हूं वह यहाँ जरूरतमंदों को राशन दे रहे हें और साथ मे लड़कियों के लिए फ्री सिलाई केंद्र और फ्री ब्यूटीपार्लर की सिखलाई देकर उन्हे अपनी आजीविका बनाने का अवसर दे रहे हें हम सरदार सिंह चौहान जी और उनके साथिओं का बहुत आभार व्यक्त करते हें असली समाज सेवा यही हे
इस अवसर पर सरदार सिंह चौहान, संजीव शर्मा,राजेश सेठी और सरपंच बलराज जोशन ने सभी परिवारों को राशन वितरित किया