रवि शास्त्री का अफेयर, हो चुकी थी शादी की तैयारी

नई दिल्ली. क्रिकेटर्स की बॉलीवुड एक्ट्रेस से शादी या अफेयर की लिस्ट लंबी है. भारत के कई टॉप क्रिकेटर्स ने बॉलीवुड हसीनाओं से शादी रचाई. वहीं, कुछ अफेयर के चलते सुर्खियों में रहे. इस लिस्ट में टाइगर पटौदी-शर्मिला टैगोर, युवराज सिंह-हेजल कीच, हरभजन सिंह-गीता बसरा, विराट कोहली-अनुष्का शर्मा जैसे बड़े नाम शामिल हैं. आज हम पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच रवि शास्त्री के उस एक्ट्रेस संग अफेयर की स्टोरी लेकर आए हैं, जिसका 80 के दशक में चारों तरफ हल्ला था. बात शादी तक पहुंच गई थी, लेकिन एक शर्त ने इस स्टोरी का THE END कर दिया.
80 के दशक की बात है. एक तरफ थे भारतीय क्रिकेट टीम के ‘पोस्टर बॉय’ रवि शास्त्री, जिन पर लाखों लड़कियां फिदा थीं. दूसरी तरफ थीं अपनी बेबाकी और ग्लैमर से बॉलीवुड में धूम मचाने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस अमृता सिंह (सैफ अली खान की एक्स वाइफ और सारा अली खान की मां). जब इन दोनों के अफेयर की खबरें आईं तो यह क्रिकेट और सिनेमा जगत दोनों के लिए ही हॉट टॉपिक बन गया था.
रवि शास्त्री और अमृता सिंह की पहली मुलाकात बॉम्बे के एक रेस्टोरेंट में हुई थी. इस पूर्व भारतीय कोच ने कुछ एक इंटरव्यू में पहली मुलाकात का किस्सा सुनाया था. उन्होंने बताया था, ‘जब उनसे पहली मुलाकात हुई तो पहले 10 मिनट तक मैंने उनसे एक शब्द भी नहीं कहा. सिर्फ वहीं बोलती रही. मैं लड़कियों से शर्माता था.’
दोनों का अफेयर तेजी से परवान चढ़ा. यह रिश्ता तब और भी ज्यादा चर्चा में आया जब नवंबर 1986 में अमृता और रवि शास्त्री ने ‘सिने ब्लिट्ज’ मैगजीन के कवर के लिए एक साथ पोज दिया. उनकी केमिस्ट्री और प्यार की खबरें हर ज़ुबान पर थीं. यह महज एक अफेयर नहीं था, दोनों ने जल्द ही शादी के बंधन में बंधने का फैसला भी कर लिया था. उनका अफेयर काफी सीरियस था और दोनों शादी करने के लिए भी तैयार थे.
शादी की बात तय होने के बाद रवि शास्त्री ने अपने एक इंटरव्यू में एक ऐसी बात कही जिसने इस रिश्ते की दिशा बदल दी. उन्होंने कहा, ‘मैं निश्चित रूप से किसी एक्ट्रेस को अपनी पत्नी नहीं बनाना चाहता. मैं मर्दवादी हूं. उसकी पहली प्राथमिकता उसका घर होनी चाहिए.’ रवि शास्त्री की ‘करियर छोड़ने’ की शर्त अमृता को मंजूर नहीं थी. अमृता ने जवाब दिया था, ‘फिलहाल मैं अपने करियर में बहुत व्यस्त हूं, इसे छोड़ नहीं सकती. लेकिन मुझे यकीन है कि कुछ सालों के बाद मैं एक पूरी तरह से पत्नी और मां बनने के लिए तैयार हो जाऊंगी.’
उनके ब्रेकअप के बाद रवि शास्त्री ने 1990 में अपनी बचपन की दोस्त रितु से शादी कर ली. जल्द ही उनकी बेटी आलेका शास्त्री का जन्म हुआ. हालांकि, इस कपल की 22 साल की शादी टूट गई. रवि शास्त्री की शादी के बाद अमृता ने 1991 में अपने से कई साल छोटे बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान से शादी कर ली. लेकिन यह रिश्ता 2004 तक ही चला. इस कपल के दो बच्चे हुए बेटी सारा और बेटा इब्राहिम. सैफ और अमृता की राहें 2004 में जुदा हो गईं. सैफ अली खान ने बाद में करीना कपूर को अपना हमसफर बनाया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *