इंडिगो ने दावा किया है कि एयरलाइन ने आज करीब 1500 फ्लाइट्स ऑपरेट

इंडिगो ने दावा किया है कि एयरलाइन ने आज 138 में से 135 डेस्टिनेशन्‍स पर कनेक्टिविटी बहाल करते हुए 1500 से अधिक फ्लाइट्स ऑपरेट की हैं. इंडिगो ने भरोसा दिलाया है कि जल्‍द ही सभी फ्लाइट्स के ऑपरेशन सामान्‍य हो जाएंगे. आपको बता दें कि पांचवे दिन यानी 6 दिसंबर को भी इंडिगो की 850 से अधिक फ्लाइट्स कैंसल रहीं.

फ्लाइट कैंसलेशन की वजह से मची अफरा-तफरी और इंडिगो के रुख से केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय बेहद खफा है. स्थिति में लगातार सुधार नहीं दिखने के चलते मंत्रालय में अब टाइम बाउंड अल्‍टीमेटम दिया है. इस अल्‍टीमेटम में इंडिगो को रविवार रात आठ बजे तक उन सभी पैसेंजर्स का किराया वापस करने के लिए कहा है, जिनकी बीते दिनों फ्लाइट कैंसल हुई हैं. साथ ही, जिन पैसेंजर्स का बैगेज अभी भी एयरपोर्ट पर फंसा हुआ है, उसे 48 घंटे के भीतर घर पहुंचाने के लिए कहा गया है.

आपको बता दें कि इंडिगो संकट के चलते बीते चार दिनों से जारी फ्लाइट कैंसलेशन्‍स ने पैसेंजर्स को बेहाल कर दिया है. हालात इस कदर बिगड़ गए कि गृहमंत्री अम‍ित शाह को हस्‍तक्षेप करते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय से बात करनी पड़ी. इसके बाद, फ्लाइट कैंसलेशन, घंटों लंबे डिले, रूट डिसरप्शन और एयरपोर्ट्स पर मची अफरा-तफरी को पटरी में लाने के लिए खुद केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू को खुद मोर्चा संभालना पड़ा. इसके बाद, इंडिगो के ऑफिशियल्‍स को एक बार फिर ताब किया गया. मीटिंग में उड्डयन मंत्री इंडिगो के रुख से असंतुष्‍ट नजर आए. मीटिंग में हालात को सामान्‍य करने के लिए आवश्‍यक दिशानिर्देश दिए गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *