सोमवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ख़ालिदा ज़िया की सेहत के लिए दुआ करते हुए हर तरह की मदद की पेशकश की है.
इससे पहले सोमवार को ढाका के इवरकेयर अस्पताल में चीन के पाँच डॉक्टरों का एक प्रतिनिधिमंडल ख़ालिदा ज़िया के इलाज में मदद के लिए पहुँचा था.
ढाका ट्रिब्यून ने लिखा है, ”चीनी मेडिकल टीम की ख़ालिदा ज़िया के इलाज में लगे डॉक्टरों से मुलाक़ात हुई. बीएनपी के महासचिव मिर्ज़ा फ़ख़रुल इस्लाम आलमगीर ने पत्रकारों को बताया कि ख़ालिदा ज़िया की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है और स्थानीय और विदेशी डॉक्टर्स की टीम मिलकर उनका इलाज कर रही है.”