सरकार की ओर EPFO में जुड़ने की एक सैलरी लिमिट तय

देश में करोड़ों कर्मचारी EPFO से जुड़े हुए हैं और उनके लिए PF खाता बचत खाते की तरह काम करता है. हर महीने की होने वाली छोटी कटौती आगे चलकर काफी काम आती है. सरकार की ओर से EPFO से जुड़े नियमों में बदलाव किया जाता रहता है. जिसका असर करोड़ पीएफ खाता धारकों पर पड़ता है. सरकार की ओर EPFO में जुड़ने की एक सैलरी लिमिट तय की गई है

अब इस लिमिट बढ़ाने का का विचार कर किया है. अगर नई लिमिट लागू होती है. तो एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारी रिटायरमेंट फंड और पेंशन सुरक्षा के दायरे में आ जाएंगे. पिछले कई सालों में सैलरी स्ट्रक्चर बदला है और पुराने नियम अब कर्मचारियों की जरूरतें पूरी नहीं कर पा रहे. इसी वजह से सैलरी लिमिट बढ़ाने की तैयारी की जा रही है. चलिए बताते हैं कितनी बढ़ जाएगी लिमिट.

फिलहाल EPFO से अनिवार्य रूप से जुड़ने की सैलरी लिमिट 15000 रुपये है. लेकिन सरकार इसे बढ़ाने पर गंभीरता से विचार कर रही है. नए बदलाव के तहत यह सीमा 25000 रुपये तक ले जाई जा सकती है. ऐसा होता है तो सबसे बड़ा फायदा उन कर्मचारियों को मिलेगा जिनकी बेसिक सैलरी 15000 से थोड़ी ज्यादा है और जो अभी EPF और EPS कवरेज के बाहर रह जाते हैं. लिमिट बढ़ते ही वह सीधे EPFO के दायरे में आ जाएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *