32 कार से कई शहरों को दहलाने की साजिश… शाहीन-मुजम्मिल ने खरीदी ब्रेजा कार

10 नवंबर को दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास हुए आतंकी धमाके में अब तक 15 निर्दोष लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, 30 से अधिक लोग घायल हुए थे। इस फिदायीन हमले की जांच कर रही NIA (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) हमले के पीछे के मास्टमाइंड और इससे जुड़े लोगों की पहचान कर कई बड़े खुलासे कर रही है। इस मामले में कई गिरफ्तारियां भी हो चुकी हैं।

इस बीच एक और बड़ा खुलासा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली बम धमाके के पीछे साजिशकर्ताओं में शामिल आरोपी शाहीन सईद और मुजम्मिल शकील ने धमाके से कुछ दिन पहले ही सुजुकी ब्रेजा कार खरीदी थी। इसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। इन्होंने यह कार कैश में खरीदी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *