सांसद सुशील रिंकू अपने परिवार के साथ श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में मत्था टेका

जालंधर, जालंधर का प्रसिद्ध श्री सिद्ध बाबा सोढल मेला शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि 12 बजे रिवायती परंपरा के अनुसार शुरू हो गया। इस दौरान पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू आज परिवार समेत सोढल मंदिर में मत्था टेका।

पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू के साथ पूर्व पार्षद और उनकी पत्नी सुनीता रिंकू औऱ बेटा प्रथमवीर भी साथ था। रिमझिम बारिश के दौरान मेले का शुभारंभ हुआ। इसके साथ ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा और हजारों की संख्या में लोग शुक्रवार से शनिवार को ही माथा टेकने मंदिर पहुंच रहे हैं।

सोढल मेले के आसपास का करीब 3 किलोमीटर के एरिया पूरी तरह से सजा हुआ है, हर जगह पर झूले और बाजार सजे हुए हैं। हालांकि इस बार बारिश और बाढ़ के कारण श्रद्धालुओं में की संख्या में कमी आई है और कारोबार पर भी काफी असर पड़ा है। इस मोके पर सुशील रिंकू के साथ डॉ. सुनीता रिंकू, पार्षद मंजीत सिंह टिट्टू, पार्षद तरविंदर सोई, पार्षद कंवर सरताज, पार्षद अजय बब्बल, सनी बत्रा,तरसेम थापा साथ हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *