राजधानी दिल्ली में यमुना नदी में आई बाढ़ का असर

राजधानी दिल्ली में यमुना नदी में आई बाढ़ का असर ट्रेन से लेकर मेट्रो और बस सेवा तक देखा जा रहा है। यमुना में बाढ़ के बाद लोहे के पुल पर लगातार दूसरे दिन भी ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रही। उसके चलते कुल 99 ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ा है। यह सभी ट्रेन लोकल गाजियाबाद, सोनीपत, पानीपत, सहारनपुर, शामली समेत अन्य इलाकों को जाने वाली थीं। उत्तर रेलवे का कहना है कि सुरक्षा कारणों से लोहे का पुल बंद किया गया था, जिसके चलते ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

उत्तर रेलवे के मुताबिक 99 ट्रेन में से 40 ट्रेन को रद्द कर दिया गया है, जिसमें ज्यादातर ट्रेन दिल्ली गाजियाबाद, दनकौर, सहारनपुर, शामली, जम्मूतवी-शालीमार एक्सप्रेस समेत ट्रेन शामिल है। उसी तरह 34 ट्रेन को डायवर्जन करके परिचालन किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को ज्यादा परेशानी ना हो।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *