दिग्गज अभिनेत्री और समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में थी और इसी दौरान एक शख्स उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे थे.
हालांकि इसी दौरान अचानक ही जया को गुस्सा आया और उन्होंने बगल में फोन लेकर खड़े शख्स को जोर से धक्का दिया और सबसे सामने अपनी नाराजगी व्यक्त की. जल्द ही, इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया और फैंस ने एक बार फिर से एक्ट्रेस को उनके अजीव व्यवाहर के लिए ट्रोल करना शुरू कर दिया. वहीं अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना ने भी जया बच्चन पर टिप्पणी की है.