जालंधर, सरकारी आई.टी.आई. करतारपुर, काला बहियाँ में सेशन 2025-26 के लिए नए कोर्स के लिए दाखिले जारी है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रिंसिपल मोनिका ने बताया कि आई.टी.आई में स्विंग टेक्नोलॉजी, सरफेस ऑर्नामेंटेशन टेक्नीक (कढ़ाई), कोपा (कंप्यूटर) और कॉस्मेटोलॉजी (ब्यूटी पार्लर) में दाखिले जारी है और ऑनलाइन दाखिले की अंतिम तिथि 30 अगस्त 2025 है।
प्रिंसिपल ने बताया कि इच्छुक छात्र दाखिले के लिए सरकारी आईटीआई करतारपुर, काला बहियाँ में आ सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिन अनुसूचित जाति के छात्रों के माता-पिता की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये से कम है, उनकी ट्यूशन फीस माफ की जाती है और उन्हें पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाती है। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 98766-09912, 94640-60384 और 99156-64107 पर संपर्क किया जा सकता है।