नई दिल्ली, चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों की गिनती आज सुबह शुरू हो चुकी है. केरल, पंजाब, पश्चिम बंगाल और गुजरात में 19 जून को हुए मतदान के बाद सभी की नजरें इन सीटों पर टिकी हैं. चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार, केरल की नीलांबुर सीट पर यूडीएफ-कांग्रेस के उम्मीदवार आर्यदान शौकत ने पहले दौर की मतगणना में सीपीएम के एम. स्वराज पर 1419 वोटों की बढ़त बना ली है. वहीं, पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार ने बढ़त हासिल की है.
पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट से टीएमसी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं. गुजरात की कादी से बीजेपी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं. विसावदर सीट पर आम आदमी पार्टी के गोपाल इटालिया शुरुआती रुझान में आगे थे अब एक बार फिर वो पीछे चले गए हैं.