जालंधर, (संजय शर्मा)- जालंधर के बस्ती दानिशमंदा स्थित लसूड़ी मोहल्ला में हजरत मियां सनेत वली सैय्यद साहब जी की याद में 48वें सालाना मेला बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने मुख्य मेहमान के तौर पर हाजिरी लगाई।
लसूड़ी मोहल्ला में हजरत मियां सनेत वली सैय्यद साहब जी के सेवादार बाबा पप्पू साईं जी, अशोक बाबा जी ने पूर्व सासंद सुशील रिंकू का स्वागत किया। सुशील रिंकू ने कहा कि लसूड़ी मोहल्ला के हर साल मेला का आयोजन किया जाता है, यहां सभी लोग धूमधाम से हजरत मियां सनेत वली सैय्यद साहब जी का गुणगान करते हैं। इस मौके पर डा. सुनीता रिंकू और पार्षद शोभा मीनिया ने भी हाजिरी लगाई।