भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की सगाई हो गई. सगाई के इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, शिवपाल यादव, रामगोपाल यादव, जया बच्चन, धर्मेंद्र यादव, संभल के सांसद जियाउर्र रहमान बर्क शामिल हुए. सगाई में मेहमानों के लिए खास व्यवस्था की गई थी. तरह-तरह के डिश तैयार किए गए थे. बता दें कि प्रिया सरोज 2024 के लोकसभा चुनाव में मछलीशहर लोकसभा सीट से चुनाव जीती थी. प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज कद्दावर नेता माने जाते हैं