सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में एक लड़के ने ऐसा खतरनाक स्टंट किया, जो उस पर ही भारी पड़ गया। इंस्टाग्राम रील बनाने के चक्कर में लड़का अपनी ही जींस में आग लगा लेता है और फिर किसी इंग्लिश गाने की धुन पर एक्टिंग करते हुए मटकने लगता है. शुरुआत में सब नॉर्मल ही लगता है, लेकिन कुछ ही सेकेंड में आग की लपटें तेजी से फैलने लगती हैं और लड़के की हालत खराब हो जाती है।
लड़का तड़पता हुए किसी तरह खुद को बचाने की कोशिश करने लगता है और जब बात नहीं बनती, तो वह जींस उतारकर अपनी जान बचाता है. यह पूरा दृश्य यकीनन बेहद डरावना और हैरान कर देने वाला है.