सुधांशु मिश्र, हरदोई: यूपी के हरदोई जिले से हृदय विदारक खबर सामने आई है। टड़ियावां थाना क्षेत्र के कोडरा गांव में एक युवक ने सुहागरात को ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह देर शाम घर से निकला और फिर लौटकर नहीं आया। नई नवेली दुलहन पूरी रात उसका इंतजार करती रही। सुबह गांव वालों ने उसका शव एक पेड़ से लटकता देखा। अचानक युवक ने जान क्यों दे दी, पूरे गांव में तरह-तरह की बातें हो रही हैं।
कोडरा गांव निवासी रामचंद्र के पुत्र नीरज (23) पुत्र की बारात 11 मई को नयापुरवा मजरा अटवा कटैया गांव गई थी, जो 12 मई को वापस लौटी थी। घर की महिलाओं ने नई बहू का स्वागत किया। पूरा घर रिश्तेदारों से भरा था। सब बहुत खुश थे।