वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने अपनी क्विक कॉमर्स सर्विस Flipkart Minutes के एक्सपेंड को लिमिटेड करने का फैसला ले लिया है. अब ये सर्विस केवल देश के 6 से 8 बड़े शहरों तक में ही रहेगी. कंपनी ये कदम कॉस्ट पर कंट्रोल रखने के लिए उठा रही है.
फिलहाल Flipkart Minutes सर्विस देश के 14 शहरों में अवेलेबल है और इसके पास 300 से ज्यादा डार्क स्टोर्स मतलब छोटे गोदाम हैं. फ्लिपकार्ट का प्लान है कि अक्टूबर 2025 तक इस नेटवर्क को बढ़ाकर 500 से 550 डार्क स्टोर्स तक पहुंचाया जाए. हालांकि, कंपनी के ग्रुप CEO कल्याण कृष्णमूर्ति ने अप्रैल में कहा था कि ये संख्या साल के एंड तक 800 तक हो सकती है.